फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में सराफा व्यापारियों ने राहत पैकेज की मांग, VIDEO

सराफा व्यापार मंडल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित पत्रक भेजा। पत्रक के माध्यम से कहा कि एक वर्ष तक सोना खरीद न करने की अपील के संबंध में स्वर्ण कारोबारियों व कारीगरों के जीविकोपार्जन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था व राहत पैकेज की व्यवस्था की जाए। सराफा व्यवसायी संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि सभी स्वर्ण व्यापारी, कारीगर व सराफा व्यवसाय से जुड़े छोटे-बड़े दुकानदार आपकी राष्ट्रहित में की गई अपील का सम्मान करते हैं। देशहित सर्वोपरि है। लेकिन, इस अपील के दूरगामी आर्थिक प्रभाव से सराफा उद्योग से जुड़े लाखों परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री के साथ हैं। अगर सरकार हमें वैकल्पिक आजीविका का मार्ग दिखाए तो हम स्वेच्छा से एक वर्ष तक सोने की खरीदारी बंद करने में पूर्ण सहयोग देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें