फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल की दुकान में लगी आग, हजारों का सामान राख; VIDEO

जमानिया कोतवाली क्षेत्र के पांडेय मोड़ के पास सड़क किनारे लगी एक अस्थायी फल की दुकान में शनिवार तड़के करीब एक बजे अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंचे दुकानदार ने देखा कि आग पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले चुकी थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कानूनगो मोहल्ला निवासी दुकानदार इमरान राईनी उर्फ सोनू ने बताया कि घटना के समय वह घर पर थे। स्थानीय लोगों ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने तक दुकान में रखा फल, प्लास्टिक क्रेट, तिरपाल समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुका था। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग बुझाई। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इमरान ने बताया कि वह मामले की लिखित शिकायत कोतवाली में देंगे। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें