फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी की पहली पाली में 3510 और दूसरी में 3211 ने छोड़ी परीक्षा;video

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शुक्रवार को दूसरे दिन सकुशल संपन्न हो गई। दो पाली में हुई परीक्षा में कुल 16704 परीक्षार्थियों में 6721 अनुपस्थित रहे। इसमें पहली में 3510 एवं दूसरी में 3211 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों में किसी के चेहरे पर खुशी नजर आईं तो कोई मायूस बाहर निकला। पूछे गए सवालों को लेकर अभ्यर्थियों ने पेपर को मॉडरेट बताया। कहा कि प्रश्न न ज्यादा कठिन थे और न ही बहुत आसान। कुल मिलाकर तैयारी के हिसाब से पेपर ठीक रहा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से समूह ग की विभिन्न सरकारी नौकरियों में आवेदन करने के लिए पात्रता प्राप्त करने के लिए यह परीक्षा 25, 30 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को आयोजित की गई है। तीनों दिन दो पालियों में 19 केंद्रों पर कराई जा रही इस परीक्षा में प्रत्येक पाली में 8352 एवं दोनों पाली मिलाकर 16704 सहित तीन दिनों में कुल 50112 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। शुक्रवार को दूसरे दिन हुई परीक्षा के लिए अभ्यर्थी समय से पहले ही अपने केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। निर्धारित समय होने पर सघन जांच के बाद उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें