टूंडला। रेल प्रशासन ने रेलयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सांतरागाछी-खातीपुरा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन प्रारंभ कर दिया है। इस ट्रेन का 26 अक्तूबर को उद्घाटन विशेष ट्रेन के रुप में किया गया था। अब यह ट्रेन नियमित रूप से बृहस्पतिवार व शुक्रवार को टूंडला आया करेगी। टूंडला व आसपास क्षेत्र के यात्रियों को खाटूश्याम आदि तीर्थस्थलों का लाभ मिलेगा। प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 18061 सांतरागाछी-खातीपुरा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चार नवंबर से प्रत्येक बुधवार को प्रारंभिक स्टेशन से संचालित की जाएगी। यह ट्रेन सांतरागाछी से दोपहर 02:15 बजे चलेगी। जो टाटानगर जंक्शन, चांडिल, पुरुलिया, मूरी जंक्शन, रांची, टोरी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल होकर अगले दिन बृहस्पतिवार शाम 05:20 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। जो पांच मिनट ठहराव के बाद खातीपुरा के लिए रवाना हो जाएगी। वहीं, ट्रेन नंबर 18062 खातीपुरा-सांतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस छह नवंबर शुक्रवार से संचालित की जाएगी। जो प्रत्येक शुक्रवार से खातीपुरा से सुबह 09:15 बजे चलेगी। जो इसी दौसा जंक्शन, बांदीकुई जंक्शन, मनडावर महवा रोड, खेडली, ईदगाह आगरा होकर दोपहर 02:05 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद सांतरागाछी के लिए रवाना हो जाएगी। इस ट्रेन में एसी प्रथम-एक, एसी द्वितीय-दो, एसी तृतीय-चार, इकॉनमी कोच-दो, भोजनालय-एक, स्लीपर-छह, सामान्य श्रेणी-चार, एसएलआर-दो सहित 22 कोच होंगे। विशेष ट्रेन के रूप में हुआ था उद्धाघन, चली थी पूरी खाली। टूंडला। ट्रेन नंबर 08061 खातीपुरा-सांतरागाछी एक्सप्रेस विशेष ट्रेन के रूप में 26 अक्तूबर को खातीपुरा से वीडियो कान्फेसिंग के जरिये रेलमंत्री अश्वनी कुमार ने किया था। बाद में इस ट्रेन को नंबर 08061/08061 से बदलकर 18061/18062 नियमित कर दी गई है। 26 अक्तूबर की रात्रि करीब साढे़ नौ बजे यह ट्रेन मात्र कुछ यात्रियो के साथ खाली टूंडला पहुंची थी। इतना ही नहीं 27 अक्तूबर की शाम साढ़े सात बजे करीब अप में शांतरागाछी से चलकर टूंडला पहुंची थी। इस ट्रेन में भी यात्री नहीं थे। कुछ यात्री फ्री की यात्रा पर सवार थे।