ऑनलाइन गेमिंग में निवेश पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर देश के आठ राज्यों में साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को मुगलसराय पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास 21 डेबिट/ एटीएम कार्ड, दो बैंक पासबुक, चार मोबाइल फोन, एक कूटरचित आधार कार्ड, एक सक्रिय सिम, चार खाली सिम पैकेट और 1200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।