फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ली बाइक सवार की जान, चालक फरार

बुलंदशहर में सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर नई मंडी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। इस हादसे में गांव बोड़ा निवासी चरण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल है। दोनों बाइक पर सवार होकर ड्यूटी जा रहे थे। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन को हादसे का कारण माना जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें