फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: कछला घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओ ने किया गंगा स्नान

बदायूं में शरद पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार सुबह कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्नान के लिए जिले के अलावा गैर जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भोर से ही गंगा स्नान शुरू हो गया। गंगा घाट हर-हर गंगे के जयकारे गूंजते रहे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। गोताखोरों और पुलिस की टीमें भी घाटों पर मुस्तैद दिखीं। प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन भी किया। वहीं नगर पंचायत की ओर से साफ-सफाई और खोया-पाया कैंपों की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें