बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव नौगवां नसीर में रविवार शाम पन्नालाल के निर्माणाधीन मकान में शटरिंग और लिंटर गिरने से उनके साले अवनीश और गांव के ही चंद्रभान (35) की मौत हो गई। मलबे में दबने से पन्नालाल (24) भी गंभीर रूप से घायल हुए। प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम व तीन जेसीबी मशीनों की मदद से मलबे से तीनों को बाहर निकाला।