भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के बस्ती प्रथम आगमन पर ब्लॉक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे के नेतृत्व में मंगलवार को कलवारी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अनिल दुबे, अभिषेक दुबे, धर्मेंद्र कुमार चौधरी, गुलाब श्रीवास्तव लल्लू गिरी, सुरेश सिंह, विजय प्रताप, सुनील अग्रहरि आदि मौजूद रहे।