बरेली के इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में बीवीएससी एवं एएच के छात्रों का प्रदर्शन जारी है। वे इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। बुधवार रात बारिश में भी छात्र डटे रहे। उधर, संस्थान प्रशासन ने अभिभावकों को पत्र भेजकर बच्चों को समझाने को कहा है। प्रशासन का कहना है कि पूरी इंटर्नशिप अवधि का स्टाइपेंड देने की व्यवस्था हुई है। राशि बढ़ाने की मांग सक्षम प्राधिकारी स्तर पर उठाई जा रही है। आठ अक्तूबर से कक्षा निलंबन की चेतावनी भी दी गई है।