जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा शुरू हो गई। पहली पाली की परीक्षा में 2375 अभ्यार्थियों को शामिल होना है। जिले में एमएलके पीजी कॉलेज कला संकाय, वाणिज्य संकाय, विज्ञान संकाय, एमपीपी इंटर कॉलेज, बीएवी इंटर कॉलेज भगवतीगंज एवं बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुबह 7:30 बजे से ही पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी। प्रत्येक केंद्र पर प्रवेश पत्र और आधार कार्ड सत्यापन, रेटिना स्कैन, फिंगरप्रिंट मिलान और सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, ईयरफोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बाहर ही रखवा लिया गया।