फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही बारिश में धंसा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, पुरानी पुलिया आई सामने; VIDEO

उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की निर्माण गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बैरिया-मांझी मार्ग पर मठ योगेंद्र गिरी चट्टी के समीप पहली ही तेज बारिश में सड़क धंस गई, जिससे नीचे बनी दशकों पुरानी पुलिया उजागर हो गई। शनिवार को कार्यदायी संस्था गड्ढा भरने पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया और पुलिया का पुनर्निर्माण होने तक किसी भी तरह की मरम्मत नहीं होने देने का एलान कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें