फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: बिजली संकट पर चौथे दिन भी आमरण अनशन, बोले श्रेयांस- समाधान नहीं तो दे देंगे जान

बहराइच: तहसील क्षेत्र की बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ उर्रा में शुरू हुआ आमरण अनशन बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज और बार-बार फाल्ट से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश अब आंदोलन के समर्थन में खुलकर सामने आने लगा है। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा अनशन स्थल पर पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आमरण अनशन खत्म नहीं किया जाएगा। अनशन की अगुवाई कर रहे समाजसेवी श्रेयांस यशस्वी ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से बिजली संकट झेल रही है। शिकायतों और मांगों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि समस्या के समाधान की कोई निश्चित समयसीमा नहीं बताई जा रही है। आंदोलनकारियों के अनुसार एसडीएम अनशन स्थल पर पहुंचे और समस्या के समाधान का भरोसा दिया, लेकिन प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें पुराना रटा-रटाया जवाब ही मिला। यह स्पष्ट नहीं किया गया कि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था आखिर कब तक सुधरेगी। इससे आंदोलनकारियों में नाराजगी और बढ़ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें