कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर पुलिया के पास रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में नौ मुकदमों में वांछित आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशनपुर निवासी साहब रामके रूप में हुई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।