पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने उन्हें कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी तेज कर दी है। ईडी की योजना है कि आजम खां को रिमांड पर लेकर उनसे जौहर ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं और शत्रु संपत्तियों पर कब्जे से जुड़े मामलों में विस्तार से पूछताछ की जाए।