फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रामचंद्र यादव बोले- सेवा सेतु के जरिए पात्र लोगों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड रुदौली परिसर में सेवा सेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस दौरान दिव्यांगजनों को 22 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें पांच ट्राईसाइकिल, 10 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल और सात बैसाखी शामिल हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से बेरोजगार युवाओं को ओ-लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। अमर उजाला की टीम ने रुदौली विधायक रामचंद्र यादव से सेवा सेतु के उद्देश्य और अभियान को लेकर बातचीत की। विधायक ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से सरकार की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों को अलग-अलग विभागों के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें संबंधित योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, युवाओं को प्रशिक्षण व प्रमाणपत्र सहित जरूरतमंदों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। 17 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान में गांव-गांव तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और पात्र लोगों को लाभान्वित कराने पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें