फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में रात 12 बजे खुले राम मंदिर के कपाट, गूंजे कृष्ण जन्म के बधाई गीत

Akash Dwivedi Updated Sat, 05 Sep 2026 09:50 AM IST

राम जन्मभूमि मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रात 12 बजे मंदिर के कपाट खोले गए और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर कृष्ण जन्म की बधाइयों से गूंज उठा। इस दौरान कुंज बिहारी की लीलाओं और गीता के अमर श्लोकों का भी स्मरण किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रामलला को डेढ़ कुंतल पंजीरी, 50 किलो चरणामृत और छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण भी किया गया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालु और संत कृष्ण जन्मोत्सव के उल्लास में डूबे नजर आए। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि और ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी। इसके बाद करीब एक घंटे तक पदगान हुआ। जन्माष्टमी के बाद शनिवार से राम मंदिर की शृंगार आरती में भी नई परंपरा शुरू हुईं । अब शृंगार आरती के साथ नियमित रूप से पदगान भी किया जाएगा। इस तरह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुरू हुआ पदगान रामलला की शृंगार आरती का भी हिस्सा बनेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें