फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: मां कामाख्या धाम में महागौरी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

अयोध्या में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को रुदौली क्षेत्र के सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम में मां महागौरी के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ती गई और मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के आठवें दिन मां कामाख्या धाम को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर की सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र मां के जयकारों से गूंजता रहा। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में महिलाओं और बच्चों की संख्या भी काफी रही। मंदिर के बाहर प्रसाद, चुनरी, नारियल और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही। भक्तों ने मां को प्रसाद अर्पित करने के लिए पूजन सामग्री खरीदी। नवरात्र में अष्टमी का विशेष महत्व होने के कारण पहले और अंतिम दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने भी रविवार को अष्टमी का व्रत रखा। घरों में कलश स्थापना कर मां की आराधना करने वाले भक्तों ने मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। शहर से लेकर गांवों तक देवी आराधना का माहौल रहा। कई घरों में कन्या पूजन की तैयारियां भी की गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें