फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में गांधी जयंती से शुरू होगी पीडीए पदयात्रा, गांव-गांव लगेगी जन चौपाल

अयोध्या में रुदौली विधानसभा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी शहरयार ने प्रेसवार्ता में बताया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए नारे को जन जन तक पहुँचाने के लिए गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्तूबर से रुदौली विधानसभा क्षेत्र में पीडीए पदयात्रा शुरू होगी। पदयात्रा की शुरुआत मवई गांव से होगी और आठ अक्तूबर को मियांपुरवा में इसका समापन किया जाएगा। चौधरी शहरयार ने बताया कि पदयात्रा के दौरान मवई ब्लॉक के अधिकतर गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया जाएगा। गांव-गांव जन चौपाल लगाकर आम जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी। ग्रामीणों से उनकी स्थानीय समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि जन चौपाल में सामने आने वाली समस्याओं को दर्ज कर उनके समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। लोगों की समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाने के साथ ही पार्टी नेतृत्व तक भी पहुंचाया जाएगा। पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जानेंगे। चौधरी शहरयार ने कहा कि गांधी जयंती से शुरू होने वाली यह पदयात्रा गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क और संवाद का माध्यम बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सक्रियता से जुटने का आह्वान किया। आठ अक्तूबर को मियांपुरवा में पदयात्रा का समापन होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें