फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के सिर चढ़कर बोल रही भोले की भक्ति

गजरौला। भगवान शिव को प्रिय सावन में भोले की भक्ति कांवड़ियों के सिर चढ़ कर बोल रही हैै। मंजिल तय करते पैरों में पड़ेे छाले और गर्मी में पसीने से तर हुआ शरीर कांवड़ियों की आस्था को नहीं डिगा पा रहा है। हाईवे पर कांवड़ियों की दिन भर लाइन लगी रही। सावन माह भगवान शिव को बेहद प्रिय हैै। पूरे महीने कांवड़ियों के बेड़ेे ब्रजघाट व हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल भरकर हर-हर बम बम के जयघोष संग गंतव्य को जाते हैं। जिससे वह सोमवार को अपनेे समीप केे मंदिर में जलाभिषेक कर सकें। पवित्र माह के सोमवार में एक दिन शेष बचा है। इस कारण शुक्रवार को दिन भर कांवड़ियों के जत्थे ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल लेकर गुजरते रहे। डीजे पर कांवड़िये थिरकते हुए चल रहे हैं। भगवान शिव का भव्य रथ खींच रहे मुरादाबाद के कांवड़ियों ने बताया कि उनका 40 सदस्यीय बेड़ा हैै। ब्रजघाट से रथ में 51 लीटर गंगा जल ला रहे हैं। रथ में भगवान शिव की आकर्षक प्रतिमा लगी हुई थी। रथ को खींचते हुए पसीने से तर हो गए। नंगे पांव कांवड़ लाने से पैरों में छाले पड़ गए, लेकिन भगवान शिव की भक्ति के सामनेे पैरों की पीड़ा और मंजिल की थकान उनके चेेहरे पर नजर नहीं आ रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें