फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में नवागत जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने संभाला कार्यभार

अंबेडकरनगर में 2016 बैच की आईएएस अधिकारी ईशा प्रिया ने शनिवार सुबह जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर विधिवत रूप से जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन के साथ ही प्रशासनिक गतिविधियों में नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद जताई जा रही है। पूर्व जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला पहले ही अपनी नई तैनाती स्थल पर पदभार संभाल चुके हैं। वहीं, ईशा प्रिया को तमिलनाडु में चुनाव के दौरान ऑब्जर्वर के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसके चलते उन्होंने कुछ देरी से जिले में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाएगा और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो। जिलाधिकारी ने यह भी संकेत दिए कि जिले में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को और मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें