फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर:जहांगीरगंज रजवाहा के पक्की पटरी कटी, 200 बीघा फसल जलमग्न

अंबेडकरनगर: टांडा तहसील क्षेत्र के सुंथर गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जहांगीर रजवाहा की पक्की पटरी पानी के तेज बहाव के चलते कट गई। पानी के बहाव के चलते करीब 15 फिट खड़ंजा भी कट गया। देखते ही देखते नहर पानी मिट्टी और सिल्ट के साथ खेतों में भरना चालू हो गया। करीब 200 बीघा धान के खेत पानी से लबालब हो गए। पानी का बहाव अधिक होने के चलते सिंचाई विभाग की टीम काम नहीं शुरू कर पाई। विभाग के अधिकारी देर रात तक काम पूरा कराने की बात कह रहे हैं। जहांगीरगंज रजवाहा का हेड टांडा तहसील क्षेत्र के सिबलीपुर में है। सिबलीपुर से यह रजवाहा नसीरपुर, मीरूपुर, तेंदुआ, सूरापुर, सुंथर समेत अन्य तमाम गांवों से होते हुए जहांगीरगंज तक करीब 62 किमी की दूरी तक फैली है। इन दिनों नहर में पूरी क्षमता के साथ पानी चल रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर नहर की बाईं पटरी से अचानक पानी का रिसाव खेतों की ओर होना शुरू हो गया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक पानी के तेज बहाव के चलते रजवाहा का पक्का किनारा व पास में बना बंधा और खड़ंजा कटना शुरू हो गया। धीरे-धीरे रजवाहा पटरी करीब 15 फिट तक कट गई और खेत सिल्ट व पानी से लबालब होने लगे। इससे सुंथर, हसनपुर, संसारीपुर और अकूतपुर के तमाम किसानों की करीब 200 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें