फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप में भी युवाओं ने दिखाया दमखम, नौकरी ने लिए कंधे पर बोरी रखकर लगाई दौड़

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी भर्ती के दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे दिन रविवार को डीएसए ग्राउंड पर युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। दिन भर चली इस परीक्षा में चिलचिलाती धूप में अभ्यर्थियों ने अपनी शारीरिक क्षमता का पूरा परिचय दिया और 621 अभ्यर्थी सफल हुए। रविवार को कुल 1250 अभ्यर्थियों को पीईटी के लिए बुलाया गया था। इसमें से 928 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए ग्राउंड पर रेलवे की ओर से लाउडस्पीकर में देशभक्ति गीत भी बजाए गए। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के नियमों के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को 35 किलोग्राम वजन की बोरी कंधे पर रखकर निर्धारित समय यानी दो मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होती है। इसके अलावा उन्हें एक हजार मीटर की दौड़ भी तय समय सीमा के अंदर पूरी करनी होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें