विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी के अवसर पर एएमए सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के नेता चंपत राय रहे जिन्होंने अशोक सिंहल के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि अशोक सिंहल ने आजीवन देश के हिंदुओं को एकजुट करने का कार्य किया।