अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) विमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी मरियम फातिमा ने छात्राओं की समस्याओं में हर कदम पर साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाते हुए अपने पक्ष में मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह अलीगढ़ की स्थानीय निवासी हैं और छात्रसंघ की मांग को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन में हर दिन सक्रिय रूप से शामिल रहीं।