अलीगढ़ मुस्लिम यूनवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में चुनाव अधिकारियों ने फरहान जुबैरी के नामांकन पत्र और दस्तावेजों की जांच की। रात दो बजे के लगभग अध्यक्ष पद से प्रत्याशी फरहान जुबैरी का नामांकन रद्द कर दिया गया। 31 अक्तूबर को फरहान जुबैरी यूनियन हॉल पर धरना देने लगे, उनके समर्थकों ने इंतजामिया के खिलाफ नारेबाजी की।