प्रतिष्ठित अलीगढ़ क्लब की नई कार्यकारिणी के चुनाव अब कानूनी पेचीदगियों में फंसते नजर आ रहे हैं। ताज़ा खुलासे के मुताबिक, सितंबर 2025 में जब क्लब के चुनाव संपन्न कराए गए, उस समय क्लब की सोसाइटी पंजीकरण का नवीनीकरण ही नहीं हुआ था। रजिस्ट्रार चिट्स फंड्स एंड सोसाइटी, आगरा द्वारा जारी एक पत्र ने इस पूरी प्रक्रिया को सतह पर ला दिया है।