आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए मरीजों को धक्का-मुक्की झेलनी पड़ रही है। घंटों इंतजार भी करना पड़ रहा है। पर्चा, डॉक्टर को दिखाने और फिर दवा लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने के लिए मजबूर हो रहे हैं। 5-6 घंटे लाइन में खड़े रहने से बुजुर्ग और महिला मरीजों की हालत खराब हो रही है।