आगरा के विकास खंड बाह में सेवा सेतु कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बाह की विधायक पक्षालिका सिंह मंगलवार को पेंशन की शिकायतें मिलने पर पटल पर पहुंची। पेंशन प्रतिनिधि पटल पर मौजूद नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। प्रत्येक विभाग को अपने पटल पर मौजूद रह कर गांव के आखिरी व्यक्ति तक सरकार की जन कल्याणकारी योजना का लाभ दिलाने की हिदायत दी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, कृषि और महिला कल्याण आदि 15 विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। पात्र गरीब परिवारों को राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, सरकारी आवास, शौचालय और स्वास्थ्य जांच की समीक्षा की। विधायक ने समूह की महिलाओं को सेवा सेतु अभियान का लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को जागरुक किए जाने का आहवान किया। शिक्षा विभाग की विकसित भारत की रंगोली ने विधायक का मन मोह लिया। इस दौरान तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, नायब तहसीलदार सुधीर गिरी, बीडीओ नीरज तिवारी, बीईओ धर्मराज सरोज, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, संतोष गहलौत, कैप्टन रामनरेश कठेरिया, चंदू भदौरिया, आकाश जादौन, डॉ. मानवेन्द्र सिंह, नगर अध्यक्ष श्याम शर्मा, भूपेन्द्र सिंह भदौरिया, सोनू प्रधान, लालू तोमर, उदयभान सिंह प्रधान आदि रहे।