आगरा। प्लास्टिक और कांच का सामान बेचा और बाकी का मेडिकल वेस्ट नाले या फिर खुले में फेंक दिया। अधिकांश अस्पताल ऐसे ही मेडिकल वेस्ट को ठिकाने लगा रहे हैं। बीते दिन ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में भी ये मामला उठाया गया है। जिले में ऐसी ही शिकायत मेडिकल वेस्ट निस्तारण करने वाली कंपनी भी कर चुकी है।