फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भूमाफिया कहकर किया बदनाम, प्राथमिकी दर्ज

Dhirendra Singh Updated Sun, 06 Sep 2026 01:41 PM IST

आगरा। सदर थाना क्षेत्र के महादेव नगर निवासी बंटी ठाकुर उर्फ राहुल ने फेसबुक पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बंटी ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त की दोपहर फेसबुक चलाने के दौरान उसे एक वीडियो दिखाई दिया। लक्ष्मीपुरम, राजपुर चुंगी की कल्पना शर्मा ने एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर वीडियो बनाया और उसमें उसे भूमाफिया सहित आपत्तिजनक शब्द कहे। वीडियो फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किया गया। जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। संवाद

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें