फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम कराने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, 10 गिरफ्तार

आगरा के थाना सदर पुलिस और साइबर सेल ने क्रेडिट कॉर्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एनसीआरबी पोर्टल और समन्वय पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर ये कार्रवाई की गई। साइबर अपराधी आगरा में बैठकर बंगलूरू समेत कई शहरों के लोगों को कॉल कर ठगी कर रहे थे। आरोपियों के पास से 10 मोबाइल, सात डेबिट कॉर्ड, तीन आधार कार्ड और 4,255 रुपये बरामद हुए। मामले में नामजद 10 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि साइबर सेल को एनसीआरबी पोर्टल और समन्वय पोर्टल पर साइबर अपराधों की शिकायतें मिली थीं। शिकायतकर्ता बंगलूरू की महिला सरिता श्यामला ने बताया था कि उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। आरोपी ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताकर क्रेडिट कॉर्ड से खरीदारी पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट को रिडीम कराने पर 40 हजार की शॉपिंग मुफ्त कराने का लालच दिया। आरोपी ने बहाने से ओटीपी पूछ लिया और खाते से पांच बार में 1.30 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल नंबर सदर के जगजीत नगर निवासी देव चौहान का था। इस तरह की 13 शिकायतें मिलीं, जिसमें एक ही तरह से जाल में फंसाकर लोगों से करीब 60 लाख रुपये ठगे गए थे। पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपियों के अन्य साथियों की जानकारी मिली। इसके बाद थाना सदर में 20 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। डीसीपी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें