फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सोशल मीडिया पर फेंका ठगी का जाल, महिला से 1.62 लाख रुपये ठगे

फेसबुक पर पांच घंटे में हर समस्या का समाधान करने का दावा करने वाला विज्ञापन देखकर दिए गए नंबर पर फोन करना महिला को भारी पड़ गया। खुद को गोल्ड मेडलिस्ट तांत्रिक बताने वाले आरोपी ने अनिष्ट करने का डर दिखाकर महिला से अलग-अलग तारीखों में 1.62 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। खाते में रकम खत्म होने के बाद महिला ने पति को जानकारी दी। इसके बाद साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज कराई। न्यू आगरा क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि फेसबुक पर पं. देवीलाल तांत्रिक, हरिद्वार का विज्ञापन देखा था। दिए गए नंबर पर फोन किया। बातचीत के बाद आरोपी ने 2 जुलाई 2026 को 2,200 रुपये बैंक खाते में जमा कराए। इसके बाद आरोपी ने महिला को अनिष्ट होने की बात कहकर डराना शुरू कर दिया। आरोपी ने 3 जुलाई को 42 हजार और 4 जुलाई को 37,600 रुपये जमा करा लिए। दूसरे नंबर से फोन कर महिला के फोटो, वीडियो और संदेशों का हवाला देते हुए धमकी दी। फिर 23 जुलाई को 41 हजार और 24 जुलाई को 42 हजार रुपये और जमा करा लिए। कुल 1,62,800 रुपये खाते में जमा कराने के बाद भी आरोपी अलग-अलग नंबरों से फोन कर और रुपये मांगता रहा। खाते में रुपये खत्म होने पर महिला ने पति को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें