फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बटेश्वर में कांवड़ चढ़ाने के विवाद में बवाल, बरसाए लाठी डंडे

बाह। बटेश्वर के ब्रह्मलाल महाराज के अभिषेक के दौरान रविवार मध्य रात्रि कांवड़ियों एवं वालेंटियर्स के बीच हुए विवाद में बवाल हो गया। बवाल के दौरान लात-घूसे चले। डंडों से मारपीट हुई। अफरातफरी के बीच 8 कांवड़िए पिढ़ोरा के जितेन्द्र, रमेश चन्द्र, चन्द्रभान,मानसिंह, विजय, शिवकांत,आकाश, कुलदीप घायल हो गये। घायल कांवड़ियों ने मोबाइल टूटने एवं कांवड़ खंडित किए जाने का आरोप लगाया है। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला, चार को हिरासत में लिया है। घायल जितेन्द्र एवं रमेश चन्द्र का मेडिकल कराया है। घायल कांवड़ियों ने बताया कि हरिद्वार से कांवड़ लाए थे। मध्य रात्रि में कुछ कांवड़ चढ़ गई थी, कुछ चढ़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें