इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 26 अगस्त रविवार को है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार रक्षाबंधन के दिन 4 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब भद्रा का साया नहीं रहेगा। ऐसे में आपको बताते हैं कि इस बार बहनें अपने भाइयों को उनकी राशि के मुताबिक और साथ ही किस रंग की राखी बांधें जिससे कि भाइयों की तरक्की हो।