फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बीसीएस स्थित इस्कॉन मंदिर में 250 किलो आमों से सजा गर्भगृह, मैंगो फेस्टिवल में उमड़े श्रद्धालु

राजधानी शिमला के बीसीएस स्थित इस्कॉन मंदिर में रविवार को राधा गोपीनाथ की दिव्य सेवा में भव्य मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर का वातावरण भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रहा। उत्सव के दौरान मंदिर के गर्भगृह को देशभर की विभिन्न किस्मों के करीब 250 किलो आमों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राधा गोपीनाथ के सुगंधित आमरस से विशेष अभिषेक के साथ हुई। इसके बाद भगवान को आम से तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के विशेष भोग अर्पित किए गए। पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को आम से बने स्वादिष्ट व्यंजन और महाप्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने उत्साहपूर्वक हरिनाम संकीर्तन किया। भक्ति संगीत और संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर कृष्ण भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उत्सव में भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें