फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: दशहरे पर नाभा युवक मंडल ने निकाली भव्य झांकियां, बाजार में हुआ स्वागत

राजधानी शिमला में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी नाभा युवक मंडल की ओर से भव्य झांकियां निकाली गईं। युवक मंडल के कलाकारों ने दोपहर करीब एक बजे यात्रा शुरू की। यात्रा लोअर बाजार से होते हुए जाखू स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। झांकियों के बाजार से गुजरने के दौरान लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ जुटी रही। इस आयोजन के माध्यम से युवक मंडल ने दशहरे की परंपरा को आगे बढ़ाया। नाभा युवक मंडल के कलाकार जाखू हनुमान मंदिर में शाम को रावण दहन से पहले झांकियों की प्रस्तुतियां देंगे। दशहरे के अवसर पर निकाली गई इन झांकियों को पर्व के प्रमुख आकर्षणों में शामिल किया गया है। राजधानी में दशहरा उत्सव के चलते लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें