फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कुल्लू में 20 कमरों के तीन मकान जलकर राख, पांच परिवार बेघर

Tue, 19 Oct 2021 02:32 PM IST
Krishan Singh वीडियो डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पार्वती घाटी की ग्राम पंचायत बरशैणी पंचायत के कालगा गांव में आग लगने से तीन मकान जलकर राख हो गए हैं। घटना  देर रात को हुई । आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों ने भरसक प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। घटना में कालगा गांव के पांच परिवारों के करीब 24 लोग बेघर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार आग रात करीब डेढ़ बजे के आसपास लगी है। सबसे पहले कालगा निवासी केसर सिंह के ढाई मंजिला मकान में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा घर राख हो गया। आग की लपटों ने साथ लगते दो अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की घटना में  50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें