फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कुल्लू में बादल फटा, फसलें तबाह, सेब बगीचों को भी नुकसान

Thu, 30 Sep 2021 06:49 PM IST
Krishan Singh वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बाह्य सराज की रघुपुर घाटी में भारी बारिश दर्ज हुई। रघुपुरगढ़ के साथ बादल फटने से भारी तबाही हुई है। दोपहर बाद फटे बादल के बाद पूरी घाटी में अफरातफरी मच गई। बादल फटने से बालागाड़ में आई बाढ़ से करीब 20 किलोमीटर क्षेत्र में नुकसान हुआ है। मटर की खेती के साथ मक्की, दालों की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई जगह बाढ़ का मलबा बगीचों में आने से सेब के पौधे भी बह गए हैं। रोहाचला-फनौटी-जुहड़ सड़क के साथ आधा दर्जन से ज्यादा पैदल रास्तों का नामोनिशान मिट गया है। इससे पहले 22 सितंबर को भी बादल फटने से भारी नुकसान हुआ था। फनौटी पंचायत के प्रधान दौलत चौहान ने कहा कि एक सप्ताह में दूसरी बार फनौटी पंचायत में बादल फटा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें