फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष की चेतावनी,समझौते लागू नहीं हुए तो रोक देंगे कांग्रेस की यात्रा

Mon, 14 Nov 2022 04:35 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बेटे और गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह बैंसला ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को चेतावनी दी है। विजय सिंह बैंसला ने गुर्जर आरक्षण के समझौते पूरे नहीं होने पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करने की चेतावनी दी है, जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बैंसला ने संवाददाताओं से कहा कि विशेष पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) के लंबित मुद्दों पर अब तक कोई काम नहीं हुआ, ना तो इस संबंध में कोई समीक्षा की गई है। अत: समिति ने फैसला किया है कि लंबित मुद्दों को नहीं सुलझाने पर राहुल गांधी की यात्रा का राजस्थान में पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें