फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चोरी के डर से खेत में गाड़े पांच लाख रुपये, सालभर बाद निकाले तो दीमक चट कर चुकी थी ज्यादातर नोट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Updated Sun, 09 Aug 2026 07:08 PM IST

बालोतरा में एक किसान के दीमक लगने से पांच लाख रुपये खराब होने अजीबोगरीब मामला सामने आया है। किसान ने करीब सालभर पहले चोरी होने के डर से रुपये थैली में डालकर खेत में गाड़कर छिपा दिए थे। दो दिन पहले बुवाई करते समय पेसो की थैली सामने आई है। थैली में रखे ज्यादातर नोटों को दीमक चट कर चुकी थी।

मामला जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के नेवाई गांव का है। पीड़ित किसान मांगीलाल ने बताया कि कुछ समय पहले मकान बनाने के लिए अपना एक प्लाट बेचा था। जिससे करीब पांच लाख रुपये मिले थे और पैसे चोरी ना हो जाए इस डर के चलते उन रुपयों को करीब सालभर पहले थैली में डालकर अपने खेत मे गाढ़ कर छिपाए थे।

इस कुछ समय बाद पैसे वापस निकाले का प्रयास किया था लेकिन खेत में कोनसी जगह पैसे छुपाए थे वह जगह भूले गया ओर पैसे नही मिले। इसके बाद मजदूरी के लिए बाहर गांव चला गया था। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले खेत में बुवाई करवा रहे थे।

इस दौरान वह थैली मिली थी जिसमे पैसे थे। उन्होंने बताया कि करीब पांच लाख रुपये को दीमक चट गई ओर नोट टुकड़ों में मिले हैं। दीमक लगने से खराब हुए न वह खराब नोटों को बदलवाने के लिए बैंक गया था लेकिन बैंक ने नोट बदलने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें- राजस्थान: प्रसूता की मौत के बाद जनाना अस्पताल में तीन घंटे हंगामा, शव ले जाने पर पुलिस-परिजनों में हुई नोकझोंक

उन्होंने बताया कि बैंक कर्मचारियो का कहना है कि जिस नोट पर सीरियल नम्बर समेत महत्वपूर्ण जानकारी सही हो तो नोट बदले जा सकते है लेकिन इसके लिए जयपुर जाने को कहा है। किसान को पांच लाख रुपये खराब होने की वजह से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें