फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सिविल डिफेंस की तैयारी के लिए मोगा शहर के जिला प्रशासन की ओर से शहर में ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित की गई, जिसमें भारी संख्या में पुलिस फोर्स, फायर ब्रिगेड टीम , सेहत विभाग के टिम और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान आपातकालीन स्थिति में किस प्रकार बचाव कार्य किया जाएगा, इसका पूरा अभ्यास किया गया। मोगा के नगर निगम के पास स्थित विशाल मेगा मार्ट शॉपिंग मॉल क्षेत्र में रात 8 बजे सायरन बजाकर 300 मीटर के दायरे में पूर्ण ब्लैकआउट किया गया। इसके साथ ही मॉकड्रिल की शुरुआत हुई। प्रशासनिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। यह मॉकड्रिल रात 8 बजकर 15 मिनट पर समाप्त हुई। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की कि ऐसी अभ्यास प्रक्रियाओं में सहयोग करें, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में बेहतर तरीके से निपटा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें