फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईएस में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गिरी फॉल्स सीलिंग, कुछ लोग हुए घायल

शाहिल शर्मा Updated Sat, 15 Aug 2026 03:54 PM IST

नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनएसएनआईएस), पटियाला मैं शनिवार को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान फॉल्स सीलिंग का एक हिस्सा गिरने की घटना हुई। इस दौरान कुछ व्यक्तियों को मामूली चोटे आई हैं। एनआईएस के निदेशक सुमित मिगलानी ने पुष्टि की कि आज संस्थान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छत के नीचे लगी हल्के वजन वाली फॉल्स सीलिंग का एक हिस्सा गिरने की घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कुछ व्यक्तियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है और सभी संबंधित व्यक्ति सुरक्षित एवं स्थिर हैं। सुमित मिगलानी ने बताया कि एहतियाती उपाय के तौर पर प्रभावित क्षेत्र को तुरंत घेराबंदी कर सुरक्षित कर दिया गया और वहां लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई। आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल किए गए तथा प्रभावित हिस्से की मरम्मत की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना की जांच के भी आदेश दिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने और भविष्य में आवश्यक अतिरिक्त एहतियाती उपायों की पहचान करने के लिए क्षेत्र का तकनीकी निरीक्षण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनआईएस में खिलाड़ियों, प्रशिक्षुओं, स्टाफ और आगंतुकों की सुरक्षा एवं उनका कल्याण संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निदेशक सुमित मिगलानी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और संस्थान में सामान्य गतिविधियां बिना किसी व्यवधान के जारी हैं। निदेशक ने कहा कि एनएसएनआईएस स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और यह सुनिश्चित करेगा कि सभी आवश्यक सुधारात्मक एवं निवारक उपाय किए जाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें