फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश महोत्सव को लेकर लुधियाना में उत्साह, गणपति बप्पा की मूर्तियां घर ले जाते दिखे श्रद्धालु

गणेश महोत्सव को लेकर शहर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार से शुरू हुए दस दिवसीय गणेश उत्सव के लिए लोग श्रद्धा और आस्था के साथ गणपति बप्पा की मूर्तियां अपने घरों में लेकर पहुंचे। बाजारों में सुबह से ही गणपति की प्रतिमाएं खरीदने के लिए लोगों की भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को अपने घरों में स्थापित किया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की गई। कई परिवारों ने अपने घरों को फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान श्रद्धालु प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा करेंगे और प्रसाद वितरित करेंगे। शहर के विभिन्न इलाकों में भी गणेश महोत्सव को लेकर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। अंतिम दिन श्रद्धालु गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन कर उन्हें अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण देंगे। गणेश महोत्सव के चलते मूर्ति विक्रेताओं के यहां भी रौनक बनी हुई है। श्रद्धालु अपनी पसंद और घर की परंपरा के अनुसार छोटी-बड़ी गणपति प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में गणेश उत्सव को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें