फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा के जीरा रोड के सुए में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

मोगा के जीरा रोड स्थित सुए (नहर) से शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही थाना सिटी-1 पुलिस मौके पर पहुंची और मोगा समाजसेवा सोसाइटी की टीम की मदद से शव को सुए से बाहर निकाला। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सुए में एक शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और समाजसेवा सोसाइटी के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक मोगा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें