फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में ट्रक और बाइक की टक्कर, पिता-पुत्र की माैत

कपूरथला-जालंधर रोड पर गांव अठोला के पास देर रात एक ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर होने से दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर है। इस हादसे में बाईक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई है, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गौरी पत्नी कैलाश निवासी बिहार, हाल निवासी गांव अठोला, अपने पति कैलाश (40) और पांच वर्षीय बेटे लवकुश के साथ बाईक पर कपूरथला से गांव अठोला की ओर जा रही थी। जब वे गांव के पास जालंधर रोड पर पहुंचे तो उनकी बाईक की एक ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पांच वर्षीय लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैलाश और उसकी पत्नी गौरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. जशन ने जांच के बाद कैलाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गौरी का उपचार जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पीसीआर टीम भी सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंची। पीसीआर इंचार्ज रणजीत सिंह ने बताया कि हादसे संबंधी जालंधर से जुड़े संबंधित थाने को सूचित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतक कैलाश के शव को सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें