फिरोजपुर शहरी हलके के आप विधायक रणबीर सिंह भुल्लर के बड़े भाई कुलदीप सिंह भुल्लर ने अपनी संपत्ति समाजसेवा के लिए स्कूल, पिंगलवाड़ा और गुरुद्वारा के नाम कर दी है। इसके अलावा उन्होंने गुरुद्वारा के एक ग्रंथी के नाम दस लाख रुपये की राशि भी की है। कुलदीप सिंह भुल्लर के इस फैसले की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।