फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में झाड़ू फूंककर प्रदर्शन, परविंदर सिंह झोटा मामले में इंसाफ की मांग

मानसा के नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर एक्शन कमेटी के आह्वान पर फरीदकोट में विभिन्न संगठनों ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के चुनाव चिह्न झाड़ू को फूंककर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने एक्शन कमेटी की सभी मांगें तत्काल पूरी करने की मांग की। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे शरणजीत सिंह सरां व गुरसेवक सिंह भाणा समेत विभिन्न संगठनों के नेताओं ने कहा कि परविंदर सिंह झोटा ने नशों के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए अपनी जान गंवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले के पीछे केवल एक केमिस्ट का मामला नहीं, बल्कि बड़ी साजिश होने की आशंका है। इसकी गहराई से जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाना जरूरी है। नेताओं ने कहा कि परिवार की मांग के अनुसार मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है, लेकिन एक्शन कमेटी की अन्य मांगों पर पंजाब सरकार ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पंजाब में राजनीतिक नेताओं के कथित संरक्षण में नशा खुलेआम बिक रहा है और इस पर रोक लगाने में पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक एक्शन कमेटी की सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक पंजाब सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें