फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के ब्लॉक मक्खू में बंगाली पुल के पास रात के समय एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बच्चे को पुल के नजदीक छोड़ दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे की देखभाल के लिए उसे गांव की महिला सरपंच को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि नवजात बच्चे को इस तरह लावारिस छोड़ना बेहद गलत और अमानवीय है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और बच्चे को छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।