फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा सिटी 1 पुलिस ने सरकारी लैपटॉप बरामद कर चोरी का आरोपी पकड़ा

थाना सिटी मोगा पुलिस ने चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सरकारी लैपटॉप बरामद किया है।थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस के कर्मचारी सिपाही अमरीक सिंह ने एक शिकायत दर्ज की थी बह एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), मोहाली में तैनात हैं, 19 जुलाई 2026 को वह फिरोजपुर से मोहाली ड्यूटी के लिए बस से यात्रा कर रहे थे। इस दौरान उनका बैग, जिसमें विभाग का एचपी कंपनी का सरकारी लैपटॉप, ओप्पो A5 मोबाइल फोन और अन्य निजी सामान था, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके पुलिस ने तकनीकी की मदद से जांच करते हुए आरोपी विक्रमजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 6, कोट ईसे खां रोड, जीरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर उसके कब्जे से चोरी किया गया एचपी कंपनी का सरकारी लैपटॉप बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है और चोरी हुए अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही इस घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें